प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम

Advertisements

प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन के मौके पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए तो वही हल्द्वानी में सीएम धामी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर सीएम धामी की दीर्घायु की कामना की

 

https://www.thegreatnews.in/bharat/now-miscreants-seen-in-south-film-style-in-bahadarabad/

Advertisements

 

हल्द्वानी में जहाँ एक ओर मंदिरों मे पूजा अर्चना और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया तो तो वही आज के दिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए हल्द्वानी के गुरुनानकपुरा गुरुद्वारे में सुबह 6 बजे उनकी दीर्घायु को अरदास

 

 

 

भाजपा कार्यालय में हवन-यज्ञ, महिला मोर्चा द्वारा बेलबाबा मंदिर में भजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम, एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर, डीएसबी परिसर नैनीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व हैडाखान मंदिर हल्द्वानी में हवन-यज्ञ कर सीएम धामी की दीर्घायु की कामना की ।

 

 

 सीएम धामी के जन्मदिन पर हवन यज्ञ

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, कहीं पार्टी कार्यकर्ता हवन यज्ञ कर रहे हैं तो कहीं रक्तदान कर ईश्वर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना कर रहे हैं।

 

देसी भाभी का देसी डांस सोशल मीडिया पर धमाल

 

 

 

 

 

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया जा रहा है। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन प्रदेश भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

इसी के चलते बाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन मंदिर में हवन यज्ञ कर ईश्वर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की। वहीं इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सालय में पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंद लोग की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल भट्ट ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर बाजपुर मंडल में हवन यज्ञ कर ईश्वर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की गई है

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की सरकार प्रदेश में चल रही है और प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ को मजबूत कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *