मिशन 2024 जसपुर में महिला मोर्चा की रैली
अज़हर मलिक
मिशन 2024 को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की अब महिलाओं ने मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है महिलाओं द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में महिलाएं एकत्र हुई
आपको बता दें जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में मिशन 2024 के तहत महिला मोर्चा ने आज एक रैली का आयोजन किया । जिसमें सैकड़ो की तादाद में महिला मोर्चे के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। साथ ही मोदी सरकार में महिलाओं की हर काम में भागीदारी और महिलाओं की सुरक्षा के बारे में किए गए फैसलों कि लोगों को जानकारी दी।
महिला मोर्चा की नेत्रियों का कहना है कि मोदी सरकार में अब महिलाएं किसी से काम नहीं है लगातार महिलाएं हर काम में आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के अटूट फैसलो की वजह से आज महिलाएं देश के अंदर सुरक्षित हैं, इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाने जा रही है और मोदी जी ने नारा दिया है इस बार 400 पार तो हमारा प्रयास रहेगा कि इस बार 400 लाकर ही हम पुनः सरकार बनाएं