जिला सैनी सभा ने मनाई महात्मा बुद्ध की जयंती
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : गुरुवार को भगवान महात्मा बुद्ध जी की जयंती के शुभ अवसर पर जिला सैनी सभा मुरादाबाद की ओर से महात्मा बुद्ध की जयंती पर मोमबती कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। समाज की कुरीतियों को दूर कर अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध को दुनिया के कई देशो में पूजा जाता है जिनके आदर्श प्रत्येक समाज के वर्ग को आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।
इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष सैनी सभा मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष डा0 वीर सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह सैनी समाजसेवी बी.के सैनी,लाखन सिंह सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष बी.पी सिंह सैनी, मनमोहन सिंह सैनी, किशन लाल सिंह सैनी, जयप्रकाश सिंह सैनी,जिला महामंत्री किशन सिंह सैनी, वेद प्रकाश सिंह सैनी, चंद्रपाल सिंह सैनी, विनोद सैनी, अशोक सैनी, संजीव सैनी, ओमप्रकाश प्रजापति, नरोत्तम कश्यप, अशोक पाल, आदि सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।