कृषक इंटर कॉलेज में मनाई गई अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती,

Advertisements

कृषक इंटर कॉलेज में मनाई गई अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : तहसील क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर स्थित कृषक इंटर कालेज में मंगलवार को शासन के निर्देशानुसार राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती के स्मृति अभियान के उपलक्ष्य उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम संयोजक कपिल कुमार चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ॰ बलराम सिहं ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन क़े बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उनके विचारों को साझा किया और उन पर अमल करने की अपील की।

Advertisements

 

 

कालेज के प्रधानाचार्य डॉ॰ बलराम सिहं के निर्देशन में विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम क़े संयोजक कपिल कुमार चौहान, कुलदीप कुमार रघुवंशी, त्रिलोक चन्द, जिला पंचायत सदस्य पति राहुल चौहान, मण्डल महामंत्री शरद विश्नोई, रोहिताश देशबन्धु , शक्ति केन्द्र संयोजक ब्रजराज सिहं,कालेज स्टाफ के सदस्य एवं छात्र, छात्रायें उपस्थित रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *