भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

फैयाज़ साग़री 

शाहजहांपुर : समाजवादी पार्टी की ओर से महानगर के खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हुए।

Advertisements

 

 

हाथों में सपा का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना दिया। धरने के बाद सपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेश कैथल को सौंपा।सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार किसानों और छोटे व्यापारियों की लगातार अनदेखी कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भारी किल्लत से फसलों को नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के अनवर उल्लाह खां ने कहा महानगर में मुख्य सड़कों और गलियों की हालत जर्जर है। गहरे गड्ढों से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इफ्को फील्ड ऑफिसर द्वारा छोटे व्यापारियों को खाद उपलब्ध नहीं हो रही। मोहल्ला तारीन जलाल नगर में गंदे नाले पर छह साल से अधूरा पड़ा लेंटर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पहाड़ों पर भारी बारिश से जनपद में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। किसानों की फसलें डूबने की आशंका है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पहले से पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान, प्रदेश सचिव विजय सिंह, रामसूरत यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, संजीव कुमार वर्मा, नीरज मिश्रा, विकास चंद्र एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, रामवीर सिंह सोमवंशी, राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, अतिउल्ला सिद्दीकी, मुनेंद्र पाल सिंह यादव, विपिन दीक्षित, जितेंद्र प्रसाद प्रधान, लखन प्रताप सिंह, नसीम खान, अवधेश कुमार पाल, ओंकार सिंह, प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू, पिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *