रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहरण व लूट की घटना का सफल खुलासा

Advertisements

रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहरण व लूट की घटना का सफल खुलासा

                  सलीम अहमद साहिल

 

Advertisements

रामनगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज, सटीक और प्रभावी कार्यशैली का परिचय देते हुए अपहरण, मारपीट व लूट की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया है।

दिनांक 26.12.2025 को वादी शुभम कश्यप पुत्र दलीप राम, निवासी मौहल्ला भवानीगंज, छोटी नहर के पास, तहसील रामनगर, जिला नैनीताल द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि समीर खान ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपहरण कर लिया। आरोप है कि समीर खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के साथ मारपीट, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

इतना ही नहीं, अभियुक्तों ने वादी की कनपटी पर देशी कट्टा रखकर उसकी जेब में रखा पर्स लूट लिया, जिसमें नकद रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। इस संबंध में थाना रामनगर पर FIR संख्या 428/25 अंतर्गत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता

पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम क्षेत्र में बंद पड़ी आरा मशीन के खंडहर से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—

 

समीर खान पुत्र जावेद खान, निवासी बम्बाघेर, रामनगर (उम्र 21 वर्ष)

ईशान खान उर्फ पव्वा पुत्र मोहम्मद शावेज, निवासी आला हजरत मस्जिद के पास, शक्तिनगर पूछड़ी, रामनगर (उम्र 20 वर्ष)

रिहान अल्वी पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी तेलीपुरा, रामनगर (उम्र 20 वर्ष)

 

अहम बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने—

अभियुक्त समीर खान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर व बुलेट मोटरसाइकिल,

अभियुक्त ईशान उर्फ पव्वा के पास से वादी का लूटा हुआ काले रंग का पर्स, जिसमें ₹290 नकद व अन्य कागजात,

अभियुक्त रिहान अल्वी के पास से वादी का आधार कार्ड बरामद किया।

कानून के शिकंजे में अपराधी

तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

रामनगर पुलिस की कार्यशैली की मिसाल

यह कार्रवाई रामनगर पुलिस की मुस्तैदी, सूझबूझ और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। पुलिस की इस तत्परता से न सिर्फ अपराधियों में भय बना है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास भी मजबूत हुआ है।

 

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम—

उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह

हे0कानि0 तालिब हुसैन

कानि0 महबूब आलम

कानि0 विपिन शर्मा

कानि0 जसवीर सिंह

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *