बाजपुर से तमंचे के दम पर रामनगर में भौकाल काटने पहुंचा युवक, खाकी के शिकंजे में फंसा।

Advertisements

बाजपुर से तमंचे के दम पर रामनगर में भौकाल काटने पहुंचा युवक, खाकी के शिकंजे में फंसा।

                   सलीम अहमद साहिल 

 

Advertisements

ऊधमसिंहनगर के बाजपुर से अवैध तमंचा लेकर रामनगर में अपना रौब और वर्चस्व कायम करने की मंशा से पहुंचे एक युवक के अरमानों पर रामनगर पुलिस ने पानी फेर दिया। अवैध हथियार के दम पर भौकाल बनाने निकला युवक शायद यह भूल गया था कि रामनगर में कानून का राज चलता है। उसे अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि जिस तमंचे के सहारे वह अपनी धाक जमाने निकला है, वही तमंचा उसे सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देगा।

 

ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध 12 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए डाॅ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में तथा सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार व ऑपरेशन लगाम के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

दिनांक 29.05.2026 को चेकिंग के दौरान वन निगम ग्राउंड, गुल्लरघट्टी रामनगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने ताहिर पुत्र हसनैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी कनोरी थाना बाजपुर, ऊधमसिंहनगर को एक 12 बोर के अवैध देशी तमंचे तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में FIR No. 167/2026के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

रामनगर पुलिस का साफ संदेश है कि अवैध हथियारों के सहारे कानून को चुनौती देने वालों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बरामदगी

एक अदद 12 बोर का देशी तमंचा

एक अदद जिंदा कारतूस

गिरफ्तारी टीम

1. उ0नि0 सोमेंद्र सिंह

2. का0 गगन भंडारी

3. का0 अमित कुमार

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *