फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए : अरविंद श्रीवास्तव

Advertisements

फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए : अरविंद श्रीवास्तव

 

प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या से रायबरेली का कायस्थ समाज आक्रोशित, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग

Advertisements

 

रायबरेली। प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर रायबरेली के कायस्थ समाज में गहरा आक्रोश है। इस मामले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

महासभा ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना अत्यंत जघन्य और निंदनीय है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

कायस्थ महासभा (पूर्वी) के जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध विवेचना कराकर फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई की जाए और दोष सिद्ध होने पर दोषियों को कठोरतम दंड, मृत्युदंड सहित, दिया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

महासभा के संरक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के लोगों के विरुद्ध सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वहीं, संरक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

इस अवसर पर दिनेश श्रीवास्तव, विक्की श्रीवास्तव, अम्बुज श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, पदम प्रसाद श्रीवास्तव, हंसराज, ब्रजेश श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, हरिओम श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, अभिजीत श्रीवास्तव, रामू श्रीवास्तव तथा रवि राय श्रीवास्तव सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »