नगर पालिका ठाकुरद्वारा से भाजपा ने बनाया पवन पुष्पद को प्रयाशी
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : काफी दिनों से भाजपा के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद को लेकर चली आ रही अटकलों पर पार्टी ने विराम लगाते हुए ठाकुरद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के युवा नेता पवन पुष्पद अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि पवन पुष्पद काफी समय से राजनीति में सक्रिय नज़र आते हैं। जमीनी स्तर के नेता होने के चलते जनता का भारी समर्थन भी उनके साथ है। नगर पालिका में उनकी पत्नी मोनिका रानी भी सभासद रहते हुए भी उन्होंने बखूबी अपने दायित्त्व को निभाया था। पवन पुष्पद को प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद उनका कहना है कि संगठन एक है पार्टी का निर्णय सभी के लिए सर्वोपरि है। ठाकुरद्वारा सीट पर का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत कर रहा है। ऐतिहासिक जीत हासिल होगी। वही प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने आतिशबाजी छोड़कर खुशी जाहिर की। प्रत्याशी घोषित होते ही उनके समर्थकों ने उनके आवास पर पहुँच कर बधाई दी है।