गोलीबारी में 22 बच्चों समेत 34 की मौत
थाईलैंड में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में 34 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 22 बच्चे शामिल हैं। हमलावर ने फायरिंग के बाद खुद की भी जान ले ली। जिस वक्त हमलावर डे केयर सेंटर में घुसा, वहां करीब 30 बच्चे मौजूद थे। गनमैन ने पहले वहां के पांच स्टाफ पर फायरिंग की।
वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आज सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते कई दिनों से इस पदयात्रा में भाग ले रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर तक चलेगी। इस बीच आज यात्रा के दौरान राहुल ने कर्नाटक सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां कि सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। दूसरी ओर रूस यूक्रेन युद्ध कई प्रयासों के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नरम रुख के बावजूद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की समझौते को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी बलों ने खेरसान के भी कई इलाकों पर अब अपना कब्जा वापस ले लिया है।