जर्मन लड़की को हुआ बिहार के लड़के से प्यार, मैथिली रीति-रिवाज से हुई दोनों की शादी

Advertisements

जर्मन लड़की को हुआ बिहार के लड़के से प्यार, मैथिली रीति-रिवाज से हुई दोनों की शादी

कहते है की प्यार किलोमीटर की दूरियां नहीं तेय करता। यदि कोई व्यक्ति किसी से सच्चा प्रेम करता है तो वह उसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है। कुछ ऐसा ही किया जर्मनी की एक लड़की ने जब उसे बिहार के एक लड़के से प्यार हो गया और दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। लड़की ने लड़के के सामने जब शादी करने का प्रस्ताव रखा तो लड़के के परिवार वाले भी खुशी-खुशी इन दोनों की शादी के लिए रजामंदी हो गए। जिसके बाद तारीख तय हुई और बिहार में मैथिली रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई। सहरसा के बटवारा गांव के रहने वाले चैतन्य झा और जर्मनी की मार्था की पहली मुलाकात जर्मनी में हुई थी। उस समय चैतन्या जर्मनी में पढ़ने गए थे और दोनों पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि भतीजे की शुरुआती पढ़ाई लिखाई से हुई बीटेक करने के लिए व शिलांग चले गए जिसके बाद बेल्जियम से मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद फिर उसने जर्मनी से पीएचडी की इस दौरान मार्था और चैतन्या ने की मुलाकात हुई और यह मुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल गई। उन्होंने कहा कि मार्था हिंदी बोलना नहीं जानती फिर भी मैथिली रीति रिवाज से शादी करने को तैयार हुई। यहां की परंपरा के अनुसार ही शादी की गई। उन्होंने कहा कि मार्था दो-तीन महीनों में हिंदी भी सीख जाएंगे। दुल्हन मार्था पोलैंड की रहने वाली है और और वह ओरलोवास्का की बेटी है लेकिन अब बिहार के लड़के कि जर्मन बहू लाने के चर्चे चारों तरफ छाए हुए है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *