NEET UG 2026 Paper Leak: आरोपी मनीषा को CBI ने कोर्ट में किया पेश, छह दिन की हिरासत की मांग

NEET UG 2026 Paper Leak: आरोपी मनीषा को CBI ने कोर्ट में किया पेश, छह दिन की हिरासत की मांग
Advertisements

NEET UG 2026 Paper Leak: आरोपी मनीषा को CBI ने कोर्ट में किया पेश, छह दिन की हिरासत की मांग

NEET UG 2026 Paper Leak Case: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी मनीषा संजय हवलदार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने अदालत से आरोपी को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की है ताकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों से पूछताछ और आमना-सामना कराया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, मनीषा संजय हवलदार को सीबीआई ने पुणे से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के पैनल में शामिल फिजिक्स ट्रांसलेटर थी और पेपर तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़ी हुई थी। सीबीआई ने अदालत में दावा किया कि आरोपी भौतिकी के प्रश्नपत्र को तैयार करने और बाद में लीक हुए पेपर को प्रसारित करने में शामिल रही है।

सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि मामले की गहराई से जांच के लिए आरोपी से विस्तृत पूछताछ जरूरी है। एजेंसी ने यह भी बताया कि पेपर लीक नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों से मनीषा का आमना-सामना कराना जांच के लिए अहम होगा। इसी आधार पर छह दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई है।

Advertisements

वहीं, आरोपी के वकील ने सीबीआई की रिमांड अर्जी का विरोध किया और हिरासत की मांग को गैर-जरूरी बताया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

गौरतलब है कि NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। सीबीआई लगातार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी और गिरफ्तारियां कर रही है। एजेंसी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र कैसे बाहर पहुंचा।

अब सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं कि आरोपी मनीषा संजय हवलदार को पुलिस हिरासत में भेजा जाता है या नहीं।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *