भारत नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता 

Advertisements

भारत नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता 

 

धारचूला : धारचूला मे भारत की तरफ काली नदी मे बनाए जा रहै तटबंधों पर कार्य कर रहै लोगों पर नेपाल के नागरिकों द्बारा बीच-बीच मे की जा रही पत्थर बाजी को लेकर दार्चुला नेपाल जिले व पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के बीच धारचूला के तपोवन मे आलाधिकारियों के बीच बैठक की गई ।नेपाल से आए दिनों हो रहे पत्थर बाजी मैं जिसमे नेपाल के द्वारा पत्थर बाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही का नेपाल के सीडीओ दीर्घ राज उपाध्याय ने आश्वासन दिया कहा कि जो भी समस्याएं हो रही है उनसे संबंधित चर्चाएं बैठक में की गई है जिसमे दोनो देश मिलकर इसका समाधान करेंगे।

Advertisements

 

 

 

जिलाधिकारी रीना जोशी ने भी भारतीय क्षेत्र में तटबंध निर्माण कार्य में हो रही परेशानियों तथा नेपाल से पत्थर बाजी करने तथा लाठी चार्ज मैं घायल भारतीय नागरिकों को लेकर अपनी चिंता जताते हुए सख्त कार्यवाही करने की मांग की है साथ ही दोनो देशों के बीच वार्ता के बाद तटबंध कार्य को आज फिर से शुरू कर दिया गया है।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *