जनहित संवाद’ में गूंजे काशीपुर के मुद्दे: ढेला नदी के खतरों पर एसडीएम अभय प्रताप की अग्रिम तैयारियों और आपदा प्रबंधन की दूरगामी सोच को पत्रकारों ने सराहा

Advertisements

जनहित संवाद’ में गूंजे काशीपुर के मुद्दे: ढेला नदी के खतरों पर एसडीएम अभय प्रताप की अग्रिम तैयारियों और आपदा प्रबंधन की दूरगामी सोच को पत्रकारों ने सराहा

अज़हर मलिक

जनहित संवाद’ के मंच पर काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप की संवेदनशीलता और बेहतरीन आपदा प्रबंधन रणनीति की जमकर तारीफ हुई। ढेला नदी के किनारे रहने वाले गरीब परिवारों की सुरक्षा से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर एसडीएम अभय प्रताप ने बेहद जिम्मेदारी भरा और आश्वस्त करने वाला जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते अनुभवों से सीख लेते हुए प्रशासन ने मानसून और जलस्तर बढ़ने की चुनौतियों से निपटने के लिए अभी से कड़े सुरक्षा इंतजाम और मुकम्मल तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि भविष्य में जान-माल का कोई नुकसान न हो।

 

Advertisements

संकट आने से पहले ही धरातल पर मोर्चा संभालने और हर नागरिक के आशियाने की सुरक्षा सुनिश्चित करने की एसडीएम अभय प्रताप की इस दूरगामी व सराहनीय कार्यप्रणाली की मीडिया जगत और बुद्धिजीवियों ने जमकर सराहना की, जिसने प्रशासनिक तंत्र के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *