Kashipur news : देवभूमि पर्वतीय महासभा की नई कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष समेत सात पदों के लिये चुनाव 

Advertisements

Kashipur news : देवभूमि पर्वतीय महासभा की नई कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष समेत सात पदों के लिये चुनाव 

अज़हर मलिक

काशीपुर : देवभूमि पर्वतीय महासभा की नई कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष समेत सात पदों के लिये चुनाव 12 मार्च को होगा। चुनाव अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिये हैं। चुनाव की सभी प्रकियाएं कूर्माचल कालोनी स्थित देवभूमि पर्वतीय महासभा में होंगी। चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि 10 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 फरवरी को आपत्ति निराकरण व 12 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Advertisements

 

 

 

बताया कि 25 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से तीन बजे तक होगी। जबकि नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगी।

 

 

 

इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच तथा प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से दो बजे तक आपत्तियों का निराकरण कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। पांच मार्च को नाम वापसी तथा 12 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *