साईं पब्लिक स्कूल में चलाया गया रोड सेफ्टी प्रोग्राम, दी ये टिप्स
अज़हर मलिक
देशभर में इन दिनों रोड सेफ्टी का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत इंदर होंडा ने होंडा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से साईं पब्लिक स्कूल में 3 दिन का रोड सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का शुभारंभ मंजूनाथ टीसी (पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ) द्वारा किया गया। इस प्रोग्राम के माध्यम से कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के बारे में लेक्चर ऑन साइड ट्रेनिंग क्विज कंपटीशन और खेलों के माध्यम से रोड सेफ्टी टिप्स दिए गए।

इस तीन दिवसीय प्रोग्राम का समापन चंद्र मोहन सिंह (पुलिस अधीक्षक काशीपुर) ने किया। कार्यक्रम के दौरान हरेंद्र सिंह हुड्डा (एमडी इंदर होंडा) शशांक गहतोड़ी ( एमडी साईं पब्लिक स्कूल) अरविंद श्रीवास्तव ( प्रिंसिपल साईं पब्लिक स्कूल )एवं टीम इंदर होंडा की तरफ से जितेंद्र सिंह हुड्डा (गांधीजी ) करमजीत सिंह जी सलमान हबीबी एवं प्रिय शर्मा मौजूद रहे।
