केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटक राज्य मंत्री अजय भट्ट का बाजपुर दौरा क्या कुछ बोले आप भी सुनिए

Advertisements
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटक राज्य मंत्री अजय भट्ट का बाजपुर दौरा क्या कुछ बोले आप भी सुनिए
अज़हर मलिक
उत्तराखंड बाजपुर : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बाजपुर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा ली।
बता दें कि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री और सांसद अजय भट्ट बाजपुर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। वही बाजपुर भ्रमण के दौरान अजय भट्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वही इसके उपरांत केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि से कई विकास कार्य चल रहे हैं। जिन का निरीक्षण किया गया है इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सत्य निर्देश दिए गए हैं कि समय सीमा के भीतर सभी विकास कार्यों को पूरा कराया जाना बेहद जरूरी है। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को हरी झंडी दे रही है जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
अजय भट्ट … केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *