रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन: शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में गिरफ्तारी की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

Advertisements

रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन: शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में गिरफ्तारी की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

                  सलीम अहमद साहिल 

 

Advertisements

रामनगर। देहरादून स्थित शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौड़ियाल पर हुए कथित हमले के विरोध में रामनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा शासन में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती गुंडागर्दी पर आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर रायपुर विधायक उमेश शर्मा एवं उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी के साथ उसके ही कार्यालय में मारपीट की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतिकूल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षण के कारण कुछ लोग स्वयं को कानून से ऊपर समझने लगे हैं।

रावत ने कहा कि शासन और प्रशासन का दायित्व कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि जनप्रतिनिधियों या उनके समर्थकों द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाना। उन्होंने इसे प्रदेश में शासन-प्रशासन के बीच समन्वय की कमी का संकेत बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं और आम नागरिकों का कानून पर से विश्वास कमजोर करती हैं।

उन्होंने मांग की कि शिक्षा निदेशक पर हमला करने वाले वांछित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अन्यथा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, एडवोकेट दीप्ति भारद्वाज, सभासद मो. अजमल, गिरधारी लाल, कांग्रेस जिला सचिव मो. युसूफ, पूर्व सभासद बाबर खान, मुनव्वर हुसैन, राजेंद्र बिष्ट, डूंगर कनवाल, पंकज सुयाल, खुर्शीद आलम, भोपाल राम, अजय छिमवाल, राजू छिमवाल, नंदू सती, महेंद्र रावत, ओम प्रकाश पड़लिया, नवीन सनवाल, बाली राम, मोहसिन खान, जावेद खान, कैलाश त्रिपाठी, महेश पाण्डेय, हर्ष रावत, नजाकत अली, अनीश खान, वीरेंद्र लटवाल, पंकज सुयाल, राजेश नेगी, कमल नेगी, सुमित तिवारी, वीरेंद्र कड़ाकोटि, राजू आर्या, शाहिद सद्दाम, मुकेश मेहरा, गोपाल रावत, कुबेर बिष्ट, चाँद खान, वीरेंद्र तिवारी, उमाकांत ध्यानी, ओम प्रकाश आर्यवंशी, अफाक हुसैन, कन्नू जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *