बहादराबाद में हुए दुष्कर्म घटना में रामनगर में फूटा कांग्रेसीयो का गुस्सा

Advertisements

बहादराबाद में हुए दुष्कर्म घटना में रामनगर में फूटा कांग्रेसीयो का गुस्सा।

 सलीम अहमद साहिल

रामनगर : हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुई 13 साल की नाबालिक बालिका के साथ हुए दुष्कर्म एवं महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार के विरोध में आज रामनगर कांग्रेस जन ने रानीखेत रोड में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

Advertisements

 

 

इस दौरान की निवर्तमान चैयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम ने कहा कि सरकार का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो तथा सबसे महत्वपूर्ण उनको सुरक्षा मुहिया करना होता है। जबकि प्रदेश में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और मंत्री ही ऐसे घिनौने अपराधों में लिप्त पाए जा रहे हैं। दुख की बात यह है कि सरकार उनको सजा दिलाने की वजह उनको बचाने का काम कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ गुंडागर्दी का माहौल है जो की सरकार के संरक्षण में निरंतर पनप रहे हैं और बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन जघन्य अपराध सुनने में आते रहते हैं।

 

 

 

अभी कुछ दिनों पहले ही देहरादून में गोलाबारी में एक युवक अपनी जान गवा बैठा। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं और प्रदेश सरकार की नाक के नीचे ये सब अपराध हो रहे है। लेकिन सरकार इन पर काबू पाने में लगातार असफल हो रही है इससे सरकार की नाकामी उजागर हो रही है।

 

 

 

प्रदर्शन करने वालों में विमला आर्य, मोहम्मद अजमल, अजय छिमवाल,महेश चंद पांडे, वीरेंद्र सिंह लटवाल, वीरेंद्र तिवारी, राम सिंह, कमल सिंह नेगी अतुल सक्सेना, धीरज मोलिखी, कमल तिवारी, नारायण शर्मा, अकुंश अग्रवाल, अनंत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *