हरेला पर्व की हरियाली में Judka बैरियर का उद्घाटन, DFO पी.सी. आर्य के नेतृत्व में वन स्टाफ ने दिखाई एकजुटता

Advertisements

हरेला पर्व की हरियाली में Judka बैरियर का उद्घाटन, DFO पी.सी. आर्य के नेतृत्व में वन स्टाफ ने दिखाई एकजुटता

अज़हर मलिक 

उत्तराखंड की पारंपरिक और पर्यावरणीय विरासत हरेला पर्व को रामनगर रेंज में पूरे उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जूडका चौकी पर नवनिर्मित बैरियर का भी उद्घाटन हुआ, जो वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Advertisements

 

यह कार्यक्रम DFO पी.सी. आर्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिनके निर्देशन में पूरे वन स्टाफ ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। SDO मनीष जोशी, रेंजर डी.एन. सुनाल, फॉरेस्टर मोहम्मद इमरान, जगजीत सिंह, तारीक हम्मद, सहित रामनगर रेंज का समस्त स्टाफ इस अवसर पर मौजूद रहा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत हरेला गीत और परंपरागत वेशभूषा में हुई, जहां वन कर्मियों ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाए और स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

 

DFO पी.सी. आर्य ने अपने संबोधन में कहा —

 

> “हरेला केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की आस्था का प्रतीक है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जंगल को बचाएं और हरियाली को बढ़ाएं।”

 

 

 

SDO मनीष जोशी ने कहा कि Judka बैरियर से रेंज की निगरानी और सुरक्षा पहले से अधिक सटीक होगी। वहीं रेंजर डी.एन. सुनाल ने वन विभाग की एकजुटता को मजबूत स्तंभ बताया और कर्मचारियों की सक्रियता की सराहना की।

 

इस आयोजन ने दिखा दिया कि पर्यावरण और सुरक्षा सिर्फ विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझेदारी है।

Advertisements

Leave a Comment