शराब, शोर और सड़क पर तमाशा? अब नैनीताल पुलिस का चलेगा डंडा, हर कोने में नजर

Advertisements

शराब, शोर और सड़क पर तमाशा? अब नैनीताल पुलिस का चलेगा डंडा, हर कोने में नजर

सलीम अहमद साहिल

अगर आप सोचते हैं कि सार्वजनिक सड़कों पर जाम लगाकर ड्रामा करना, शराब पीकर हाई वोल्टेज हंगामा मचाना आपका हक है, तो अब सावधान हो जाइए! नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले भर में पुलिस का ताबड़तोड़ ऑपरेशन जारी है, जिसमें नशे में धुत्त और शांति भंग करने वालों की खैर नहीं।

Advertisements

 

पुलिस की टीम होटल, ढाबों और संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और ट्रैफिक बाधित करने वालों को तुरंत रोका जा रहा है। शराब के नशे में तमाशा करने वालों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

एसएसपी मीणा ने साफ निर्देश दिए हैं कि नैनीताल की शांति को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। “यह ऑपरेशन सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि जनता को सुरक्षित माहौल देने का प्रयास है,” उन्होंने कहा।

 

पुलिस की इस सख्ती से हंगामा करने वालों में खलबली मच गई है, जबकि आम लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं। अब नैनीताल में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं बची है।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *