भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल (मनोज कुमार) ने जसपुर सहकारी समिति चुनाव के लिए भरा पर्चा, देखें वार्डवार प्रत्याशियों की पूरी सूची
जसपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड, जसपुर के चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया आज दिनांक 14.05.2026 को संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक अपनी दावेदारी पेश की है।
इस चुनाव में विशेष आकर्षण वार्ड नं० 07 महुआडाबरा रहा, जहाँ से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल (दस्तावेजों में दर्ज नाम मनोज कुमार) ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
वार्ड नं० 01 विशेष अन्य समिति (अनुसूचित जाति) के लिए नरेश कुमार सागर और वीर सिंह ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
वार्ड नं० 02 बहु० गढ़ीनेगी साधन सहकारी समिति (महिला, सामान्य) से सोनिका और राजकुमार ने चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है।
वार्ड नं० 03 बहु० जसपुर किसान सेवा सहकारी समिति (महिला, सामान्य) के लिए परमजीत कौर, नेहा, अमित कुमार और अवधेश द्वारा पर्चा भरा गया है।
वार्ड नं० 04 बहु० जसपुर फीकापार किसान सेवा सहकारी समिति (महिला, सामान्य) से विनोद देवी, वीरेन्द्र सिंह और अमरजीत सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है।
वार्ड नं० 05 जसपुर (महिला) के लिए नीरू गहलौत और ममता देवी ने नामांकन कराया है।
वार्ड नं० 06 भगवन्तपुर (सामान्य) से देवेन्द्र सिंह, लखवीर सिंह, सुवेग सिंह और जसविन्दर सिंह के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है।
वार्ड नं० 07 महुआडाबरा (सामान्य) से भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार (मनोज पाल) के साथ राकेश सिंह, हृदेश सिंह और सुखविन्दर कौर ने भी अपना नामांकन पत्र जमा किया है।



