आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Advertisements

देहरादून :- धामी सरकार का बड़ा फैसल बड़े स्तर पर अधिकारियो के तबादले उत्तराखण्ड शासन ने बड़े स्तर पर आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादले और उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

23 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बदले विभाग

रणवीर सिंह चौहान से लिया गया सूचना विभाग, बंसीधर तिवारी बने नए सूचना महानिदेशक।।

Advertisements

धामी सरकार ने अब तक का अपना सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए, 21 आईएएस पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।लंबे इंतजार के बाद सरकार ने बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम देते हुए, कई अहम संदेश दिए हैं।

उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर…..

13 आईएएस अधिकारी, 9 पीसीएस अधिकारी, एक आई आर एस अधिकारी का हुआ तबादला।

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से राजस्व विभाग हटाया गया।

सचिव शैलेश बगोली से कृषि एवं शिक्षक कल्याण विभाग हटाया गया।

सचिव बीवीआरसी पुरषोत्तम को दी गई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की दी गयी जिम्मेदारी।

सचिव सचिन कुर्वे से खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग हटाया गया राजस्व विभाग के दी गई जिम्मेदारी।

आईएएस बृजेश संत को वीसी एमडीडीए से हटाया गया, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया।

IAS दीपेंद्र कुमार चौधरी से प्रभारी सचिव राजश्व की जिमेदारी हटाई गई, प्रभारी सचिव शहरी विकास की दी गयी जिमेदारी।

IAS सोनिका को देहरादून जिला अधिकारी के साथ साथ वीसी एमडीडीए की जिमेदारी दी गयी।

IAS रणवीर चौहान से अपर सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना की जिम्मेदारी हटाई गई।

IAS सविन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवम परियोजना की जिमेदारी दी गयी।

IAS कमेंद्र सिंह से सचिव लोक सेवा आयोग की जिमेदारी हटाई गई, अपर सचिव कार्मिक एवम सतर्कता , समाज कल्याण की जिमेदारी दी गयी।

IAS डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट के सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी हटाई गई, अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के दी गई जिम्मेदारी।

IAS बंशीधर तिवारी को डीजी सूचना और अपर सचिव सूचना की दी गयी जिमेदारी।

IAS आनंद श्रीवास्तव से परियोजना प्रबंधन, UEAP से हटाया गया।

IRS जितेंद्र कुमार सोनकर से अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी हटाई गई, अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण की जिमेदारी दी गयी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *