समाधान दिवस में आईं 25 शिकायत एक का ही हुआ निस्तारण
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया
इस दौरान 25 लोगो ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई मौके पर मात्र एक ही शिकायत का निस्तारण किया जा सका।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया है। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य, एसएसपी हेमराज मीना, एसडीएम अजय कुमार गौतम, सीओ अर्पित कपूर कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह तहसीलदार रामवीर सिंह नायब तहसीलदार अंकित गिरी आदि मौजूद रहे।



