बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची घायल

Advertisements

बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची घायल

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

 

शुक्रवार की सुबह नगर के वार्ड नं 8 नगल्या रोड निवासी लईक सैफी की 8 वर्षीय पुत्री अयाना अपने घर के पास ही खेल रही थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार ने आनन फानन में घायल बच्ची के पैर पर बाइक का पहिया चढ़ा दिया।मौके पर एकत्र लोगों ने बाइक सवार की धुनाई कर दी। घायल बच्ची को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *