सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, किया गया रैफर,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : सड़क पार कर रहा मंद बुद्धि बाइक की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी चोटिल हो गया। घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा से मंद बुद्धि को उसकी नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रैफर किया गया है।
सोमवार को रामनगर खागुवाला का निवासी लगभग 45 वर्षीय मंद बुद्धि व्यक्ति (नाम अज्ञात) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार व मंद बुद्धि दोनो घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा बाइक सवार राहुल पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम छोटी बनी तहसील नगीना जनपद बिजनोर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि मंद बुद्धि व्यक्ति को पैर में फ्रेक्चर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।