अर्पित कपूर बने सीओ सिविल लाइंस : SSP ने सिविल लाइन, ठाकुरद्वारा और बिलारी के क्षेत्राधिकारी बदले राजेश तिवारी बने CO ठाकुरद्वारा
यामीन विकट
मुरादाबाद के SSP हेमराज मीणा ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इस उलटफेर में जिले में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने सिविल लाइंस सर्किल की जिम्मेदारी पीपीएस अधिकारी अर्पित कपूर को मिली है। अर्पित अभी तक ठाकुरद्वारा सर्किल के सीओ थे।
डिप्टी एसपी अर्पित कपूर सिविल लाइन सर्किल के तीन थानों सिविल लाइन, मझोला और महिला थाने का सुपरविजन करेंगे। इसके साथ ही न्यायालय सुरक्षा, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, अपराध शाखा (सर्विलांस सेल, साइबर क्राइम, एसओजी, स्वॉट टीम) आदि की जिम्मेदारी भी पीपीएस अर्पित कपूर के पास ही होगी।
अर्पित कपूर की जगह पीपीएस अधिकारी राजेश कुमार तिवारी को ठाकुरद्वारा सर्किल का सीओ बनाकर भेजा गया है। राजेश तिवारी अभी तक मुख्यालय पर तैनात थे। डिप्टी एसपी अंकित कुमार को बिलारी का सीओ बनाया गया है। अंकित अभी तक पुलिस मुख्यालय पर तैनात थे।
डिप्टी एसपी डॉ. अनूप सिंह को सिविल लाइन सर्किल से हटाकर चुनाव और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। अनूप के पास अभी तक सिविल लाइंस सर्किल के साथ पुलिस लाइन का भी चार्ज था। डिप्टी एसपी अपेक्षा निम्बाडिया अभी तक सीओ क्राइम और सीओ ऑफिस की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब उनके पास केवल सीओ क्राइम का चार्ज रहेगा।