अरुण सागर 55 हजार से अधिक मतों से विजय हुए
फै़याज़ सागरी
–भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर ने सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौड़ को 55521 मतों से हराया
शाहजहांपुर। मतगणना समाप्त हुई। शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर 55,521 वोटों से विजय घोषित किये गए। उन्हें जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने विजय प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मौजूद रहे।