छुट्टी में भी नहीं रुकी शराब बिक्री, बरेली में शटर के नीचे से चलता रहा खेल, मठ लक्ष्मी नारायणपुर की दुकान का वीडियो वायरल, बंदी के बावजूद अंदर से सप्लाई और ज्यादा कीमत वसूली के आरोप

Advertisements

छुट्टी में भी नहीं रुकी शराब बिक्री, बरेली में शटर के नीचे से चलता रहा खेल, मठ लक्ष्मी नारायणपुर की दुकान का वीडियो वायरल, बंदी के बावजूद अंदर से सप्लाई और ज्यादा कीमत वसूली के आरोप

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

 

Advertisements

बरेली के इज़्ज़त नगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मी नारायणपुर स्थित एक देशी शराब की दुकान से अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। बाबा साहब जयंती के अवसर पर सरकारी आदेश के तहत शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश हैं, इसके बावजूद संबंधित दुकान पर शटर गिराकर अंदर से शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान का शटर नीचे है, लेकिन नीचे की ओर से ग्राहकों को शराब क्वार्टर दिए जा रहे हैं। मौके पर लोगों की मौजूदगी भी नजर आ रही है, जिससे स्पष्ट है कि बंदी के बावजूद बिक्री जारी थी।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूली जा रही थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

नियमों के अनुसार विशेष अवसरों और सरकारी अवकाश के दिनों में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहती है। ऐसे में इस तरह की गतिविधि सामने आना संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

 

 

 

वहीं इस पूरे प्रकरण में स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठता है कि आखिर जो निगरानी है वो किस तरीके से कि जा रही है, फिलहाल इस मामले में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *