भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बारहवीं पुण्यतिथि,

भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बारहवीं पुण्यतिथि
Advertisements

भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बारहवीं पुण्यतिथि,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बारहवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने तहसील अध्यक्ष राजेसिंह की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन नगर स्थित ब्लाक परिसर में किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व महेंद्र सिंह टिकैत की बारहवीं पुण्यतिथि मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

Advertisements

इस मौके पर भाकियू के जिला सचिव घनेन्द्र शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बताए मार्ग पर चलने का आहवान करते हुए कहा कि आज किसानो के बीच जो एकता है वह उन्ही की वजह से है। बैठक का संचालन हरिराज सिंह द्वारा किया गया। बैठक में चौधरी राजेंद्र सिंह, लेखराज सिंह,अनूप सिंह,मुनीष कुमार, राजपाल सिंह, चौधरी अय्यूब अली,हरकेश सिंह,लेखराज सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *