भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा,

Advertisements

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर तिरंगा लिए ठाकुरद्वारा ब्लाक परिसर से रतपुरा मोड जसपुर तिराहा होते हुए छहराहा, काशीराम कॉलोनी, मार्ग नगलिया रोड बस स्टैंड होते हुए बस स्टैंड कमलापुरी चौराहा होते हुए ब्लॉक परिसर पँहुचे जंहा यात्रा का समापन हुआ।

Advertisements

 

 

 

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, विधानसभा संयोजक जितेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर ओमपाल सैनी, मीडिया प्रभारी विधानसभा कमलेश कुमार, नगर अध्यक्ष आशु वाल्मीकि, इंतजार हुसैन मकसूद अहमद, अरुण चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, पंकज सिंह, नागेंद्र लांबा, उदयवीर सिंह, पवन पुष्पद, देहात मंडल अध्यक्ष अखिलेश बिश्नोई, अमन सम्राट, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार चौहान, टिल्लू, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *