महंगाई का बड़ा झटका: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल महंगा, सीएनजी के दाम भी बढ़े

महंगाई का बड़ा झटका: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल महंगा, सीएनजी के दाम भी बढ़े
Advertisements

महंगाई का बड़ा झटका: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल महंगा, सीएनजी के दाम भी बढ़े

Lucknow में शुक्रवार सुबह से आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

नई दरों के अनुसार राजधानी में पेट्रोल 2 रुपये 84 पैसे महंगा होकर 97.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल के दाम में 3 रुपये 1 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 90.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि सीएनजी के दामों में भी इजाफा किया गया है। लखनऊ में सीएनजी अब 98 रुपये प्रति किलो मिल रही है। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकती है, जिससे ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Advertisements

ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह के मुताबिक Ayodhya, Sultanpur, Unnao और Agra में फिलहाल पुराने सीएनजी रेट ही लागू रहेंगे। हालांकि, पिछली रिवाइज दरों के दौरान सीएनजी में पहले ही 2 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी थी।

इधर प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद Yogi Adityanath सरकार ने भी कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के काफिले में गाड़ियों की संख्या घटा दी गई है।

प्रदेश के वित्त मंत्री Suresh Khanna साइकिल से विधानभवन पहुंचे, जबकि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

इसके अलावा कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी ईंधन बचाने के लिए अपने काफिले छोटे किए हैं। Ravi Kishan ने भी अपना काफिला कम कर दिया है, जबकि कई नगर निकाय अधिकारी अब पैदल या वैकल्पिक साधनों से दफ्तर पहुंच रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही, तो आने वाले दिनों में ईंधन के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *