कुत्तों का झुंड सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,दो घायल

Advertisements

कुत्तों का झुंड सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,दो घायल

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा  : बाइक के सामने कुत्तों का झुंड आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए घायलो में से एक को गम्भीर हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया है।

Advertisements

 

शनिवार की शाम लगभग 5 बजे सुशील कुमार 40 पुत्र चरन सिंह निवासी सुरजननगर अपने एक साथी रामराज सिंह पुत्र हरि सिंह के साथ बाइक पर ठाकुरद्वारा से सुरजननगर अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान जब उनकी ग्राम कुआखेड़ा के पास पँहुची तभी अचानक बाइक के सामने आवारा कुत्तों का झुंड आ गया और इसी में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गए घायलो को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जंहा चिकित्सकों ने सुशील कुमार की पैर की हड्डी टूटने की बात बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *