रेप पीड़िता नर्स के गांव पँहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष

Advertisements

रेप पीड़िता नर्स के गांव पँहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष,

यकीन विकट

ठाकुरद्वारा :  दुष्कर्म पीड़िता नर्स के परिवार जनों से मिलने भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष आकाश पाल पीड़िता के गांव में पहुंचे जिला अध्यक्ष ने पीड़िता के पिता से मिलकर पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Advertisements

 

 

 

 

दुष्कर्म पीड़िता को सहायता दिलाने हेतु जिला अध्यक्ष ने मुरादाबाद के जिला अधिकारी अनुज सिंह तथा एसडीएम ठाकुरद्वारा मनी अरोड़ा से फोन पर वार्ता की जिलाधिकारी तथा एसडीएम ने अब तक की गई कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर शाहनवाज की संपत्ति तथा भूमि की जांच की जा रही है।

 

 

 

जिला अध्यक्ष के साथ नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, दीपक गोस्वामी, संभल से लोकसभा प्रत्याशी रहे परमेश्वर लाल सैनी, नवीन चौधरी, नगर पंचायत महमूदपुर माफी के अध्यक्ष मंगल सिंह, नागेंद्र लांबा, विधानसभा ठाकुरद्वारा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, मुकेश चौधरी, ग्राम के प्रधान पति बलवंत सिंह, पूर्व प्रधान पति कुलदीप सिंह चौहान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *