भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व कल्याण सिंह की 93 वीं जयन्ती,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 93 वीं जयंती भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा सेंट मार्क स्कूल तिकोनिया ठाकुरद्वारा में मनाई गई। इस कार्यक्रम में उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राम जन्म भूमि के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी राम मंदिर निर्माण में कल्याण सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सन 1992 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश सरकार को बलिदान कर दिया था स्वर्गीय कल्याण सिंह अतरौली सीट से कई बार विधायक भी रह चुके थे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि स्वर्गीय कल्याण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम जनता की समस्याओं को समाधान के लिए तहसील दिवस आयोजित करने का आदेश दिया था । कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, ब्लॉक प्रमुखपति डॉक्टर वीर सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ ओमपाल सैनी, नागेंद्र लांबा, भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, पंकज सिंह, साजन शर्मा, एडवोकेट शिवेंद्र गुप्ता, दिनेश कुमार प्रजापति, राजीव कुमार, आदि कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।