तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपाई कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी (एन डी ए)की तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपाई कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न सोमवार को नगर के मुरादाबाद रोड स्थित लक्ष्य फार्म पर
भारतीय जनता पार्टी के तीसरी बार सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारक बाद दी है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान विधानसभा के संयोजक जितेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पवन कुमार पुष्पद पूर्व सभासद सुधीर नायक किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह फतेह सिंह प्रदीप बिश्नोई संजीव कुमार वेद प्रकाश सिंह शक्ति केंद्र संयोजक उदयवीर सिंहआदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा मोदी सरकार की भविष्य की उपलब्धियों के लिए मंगल कामनाएं की गई।