भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व महेंद्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि

Advertisements

भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व महेंद्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है।

Advertisements

 

 

 

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता की एक बैठक ब्लाक परिसर में भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान भाकियू नेता स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

 

 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे और उनके पद चिन्हों पर चलकर ही संगठन को मजबूती मिलती रहेगी। इस दौरान बैठक का संचालन महामंत्री हरिराज सिंह द्वारा किया गया। बैठक में घनेन्द्र शर्मा,चौधरी अय्यूब,हरकेश सिंह,मुनेश कुमार,मंशाराम, गजेन्द्र वैध आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *