बहन को उसके घर छोड़ने जा रहे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत, बहन घायल

Advertisements

बहन को उसके घर छोड़ने जा रहे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत, बहन घायल,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा :  बहन को उसके ससुराल पंहुचाने जा रहे व्यक्ति की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया जंहा चिकित्सकों ने बाइक चालक भाई को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल बहन को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर पँहुचे मृतक के परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल है।

Advertisements

 

गुरुवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा करीम निवासी अमर पाल पुत्र डालचंद अपने घर आई अपनी बहन शशि देवी पत्नी प्रेमपाल को बाइक से उसके घर ग्राम रानीनांगल छोड़ने के लिए जा रहा था। बताया गया है कि जब उसकी बाइक ग्राम सुल्तान पुर दोस्त पँहुची तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार भाई बहन दोनो सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

मौके पर एकत्र लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनो घायलो को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया जंहा चिकित्सकों ने अमरपाल को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद अस्पताल पँहुचे परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक की पत्नी मालती डिलारी क्षेत्र में आशा के पद पर कार्यरत है।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *