ट्यूशन से लौटते छात्र पर रंजिशन हमला, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Advertisements

ट्यूशन से लौटते छात्र पर रंजिशन हमला, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रहे छात्र को रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया गया, छात्र के पिता ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की है।

Advertisements

 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर गोसाई निवासी सीताधर पुत्र धर्मपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि उसका पुत्र अपने मित्र अंकित पुत्र ऊदल सिंह के साथ ग्राम रामुवाला शेखू से ट्यूशन पढ़कर बाइक सेअपने गांव लालपुर गोसाई की ओर जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में उससे रंजिश रखने वाले मधुपुरी निवासी दो सगे भाइयों व दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर कर गाली गलौज शुरू कर दी।

 

 

गालियों का विरोध करने पर उक्त हमलावरों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे। रास्ते में आ रहे राहगीरों को देख आरोपी धमकी देते हुए चले गए। छात्र के पिता ने कोतवाली पुलिस से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *