मुकदमे के बावजूद भी प्रेमिका बेखौफ भटकती रही आशिक की गलियों में

Advertisements

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : प्रेमी ने प्रेमिका व उसके भाईयों पर ब्लेकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया , लेकिन इसके बावजूद भी प्रेमिका के सिर से इश्क का भूत नहीं उतरा। न मुकदमे का डर न पुलिस गिरफतारी का खौफ बैबाक प्रेमिका पूरे दिन और देर रात तक प्रेमी की गली में भटकती रही।

 

Advertisements

 

मामला डिलारी और शरीफ नगर से जुडा हुआ है। डिलारी की एक युवती का आरोप है कि शरीफ नगर के एक युवक ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके प्रेम में फंसकर उसने अपने पति व परिवार को भी छोड दिया। उसके प्रेम संबंधो की भनक लगने पर उसके पति ने उसको तलाक दे दी। जिसपर उसके प्रेमी ने उसके साथ शादी का आश्वासन दिया और कई साल से उसके साथ मौज मस्ती कर रहा था।

 

 

 

 

प्रेमी के साथ संबंध बनाने पर वह दो बार गर्भवती भी हुई। जिसपर उसके प्रेमी ने शादी के बाद बच्चा पैदा करने की बात कहते हुए उसका दो बार गर्भपात करा दिया। लगातार संबंध बनाने की वजह से वह इस समय भी गर्भवती है। उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसके प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। लगातार कोशिशों के बावजूद भी उसके प्रेमी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। जिसपर वह करीब एक माह पूर्व प्रेंमी के घर पहुंच गई।

 

https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/the-municipal-presidents-shortcomings-are-being-pointed-out-on-social-media-regarding-the-increasing-infectious-diseases-in-the-city/

 

जिसपर उसके प्रेमी ने एक माह बाद शदी का भरोसा देते हुए उसको वापस भेज दिया। इस दौरान प्रेमी ने उसके व उसके भाईयों और शरीफ नगर निवासी एक युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर ब्लेकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी प्रेमिका नहीं घबराई ।

 

 

 

 

देर रात तक वह अपने प्रेमी की तलाश में उसके घर के आस पासं मंडराती रही। पूरा दिन भी उसने प्रेमी के घर की गलियों में ही हंगामा किया। जमा लोगों को अपने दर्द की कहानी सुनाते कभी प्रेमिका रोने लगती तो कभी गर्भपात के कागजात दिखाते हुए पुलिस प्रशासन को कोसती। उसका कहना था कि उसने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस व आला अफसरों को भी प्रार्थनापत्र दिया। लेकिन उसकी मदद के लिए पुलिस भी उसका साथ नहीं दे रही है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *