डॉक्टर सीमित, जांच असीमित! आंवला के वर्मा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नियम तोड़ने के आरोप

Advertisements

डॉक्टर सीमित, जांच असीमित! आंवला के वर्मा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नियम तोड़ने के आरोप

शानू कुमार ब्यूरो बरेली 

बरेली : जिले की आंवला तहसील में संचालित वर्मा अल्ट्रासाउंड एंड एक्स-रे सेंटर को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि सेंटर बिना पूर्ण मानकों के संचालित हो रहा है, जबकि नियमों के अनुसार सभी आवश्यक मानकों और अनुमतियों का होना अनिवार्य है।

Advertisements

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, सेंटर में जिन डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन दर्शाया गया है, वे केवल सीमित सुविधाओं के अंतर्गत ही अल्ट्रासाउंड करने के लिए अधिकृत हैं। इसके बावजूद अन्य प्रकार के अल्ट्रासाउंड किए जाने की बात सामने आ रही है, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

 

 

इतना ही नहीं, आरोप है कि वर्मा अल्ट्रासाउंड एंड एक्स-रे सेंटर के पास क्लिनिकल रजिस्ट्रेशन भी मौजूद नहीं है। बिना क्लिनिकल रजिस्ट्रेशन के किसी भी प्रकार की जांच या चिकित्सा सेवाएं देना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि जब सेंटर के पास न तो पूर्ण मानक हैं और न ही सभी आवश्यक रजिस्ट्रेशन, तो फिर इसे रजिस्ट्रेशन कैसे दिया गया। क्या निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी की गई या फिर मिलीभगत के तहत प्रक्रिया पूरी कराई गई—यह जांच का विषय है।

 

 

स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो मरीजों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ हो सकता है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब कार्रवाई होती है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *