कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद: अमरोहा में पुलिस ने संभाली कमान, सघन चेकिंग अभियान जारी

Advertisements

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद: अमरोहा में पुलिस ने संभाली कमान, सघन चेकिंग अभियान जारी

अज़हर मलिक / अमरोहा।

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अमरोहा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

Advertisements

इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) की जा रही है। इसके साथ ही, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रमुख चौराहों और सीमाओं पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को वक्त रहते रोका जा सके। पुलिस की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य जनपद में अमन-चैन का माहौल कायम रखना और अपराधियों में खौफ पैदा करना है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *