सस्पेंस पर विराम…बरेली में सपा का बड़ा दांव: शुभलेश यादव बने जिलाध्यक्ष, संगठन में नई हलचल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के पत्र से हुई घोषणा, लंबे समय से सक्रिय नेता को मिली फिर से जिले की कमान

Advertisements

सस्पेंस पर विराम…बरेली में सपा का बड़ा दांव: शुभलेश यादव बने जिलाध्यक्ष, संगठन में नई हलचल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के पत्र से हुई घोषणा, लंबे समय से सक्रिय नेता को मिली फिर से जिले की कमान

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : समाजवादी पार्टी ने बरेली में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए शुभलेश यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में इसका ऐलान किया गया।

Advertisements

 

 

 

सपा नेता शुभलेश यादव को तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी, जनपद बरेली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अपेक्षा जताई है।

 

 

 

बरेली की राजनीति में पुराना चेहरा

 

शुभलेश यादव का नाम बरेली की राजनीति में पहले से ही सक्रिय रहा है। वे लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव जैसे पद पर जिम्मेदारी दी जा चुकी है, जिससे उनका कद प्रदेश स्तर तक बढ़ा। जिला संगठन में भी वे पहले सक्रिय भूमिका में रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ मानी जाती है।

 

 

 

 

पूर्व में पार्टी ने उन्हें अन्य क्षेत्रों के चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी भी सौंपी थी, जो उनके प्रति नेतृत्व के भरोसे को दिखाता है, राजनीतिक हलकों में शुभलेश यादव को एक संगठनात्मक नेता के रूप में देखा जाता है, जो ग्राउंड लेवल पर काम करने के लिए जाने जाते हैं।

 

 

 

अहम हैं इस फैसले के मायने?

 

बरेली में यह नियुक्ति कई राजनीतिक संकेत देती है आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश वहीं स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की रणनीति, पुराने और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास वहीं अगर सूत्रों की मानें तो पार्टी बरेली में मजबूत पकड़ बनाने के लिए सक्रिय रणनीति पर काम कर रही है और इसी कड़ी में यह फैसला लिया गया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *