विकसित भारत अम्बेसडर अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को मिल देश में 5 वां स्थान

Advertisements

विकसित भारत अम्बेसडर अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को मिल देश में 5 वां स्थान

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पर्सनल ट्विटर अकाउंट से विकसित भारत एम्बेसडर अभियान में संपूर्ण भारत में प्रथम पांच एम्बेसडर चिन्हित किए हैं जिनमें मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान संपूर्ण भारत में पांचवें स्थान पर आए हैं। जिन्होंने घर घर जाकर मुरादाबाद लोकसभा में 98 हजार सदस्य नमो एप्प पर जोड़े हैं ।

Advertisements

 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और उनकी टीम ने गांव गांव और घर घर जाकर संपूर्ण 22 मंडलों में मुरादाबाद लोकसभा के प्रति एक गांव में जाकर घर-घर अभियान में नमो ऐप आपका अभियान चला रही है जिसमें हर व्यक्ति को नमो ऐप से जोड़ा जा रहा है हर व्यक्ति के मोबाइल नंबर में उसका ओटीपी आता है उसके बाद व्यक्ति का संपूर्ण डिटेल उसमें भर दी जाती है और वह रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल हो जाता है इसे हर व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन नमो ऐप पर दर्ज हो जाता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि सभी नमों ऐप से जुड़े।मोदी जी ने इस कार्य को करने में 100 दिन की चुनौती स्वीकार करने का आग्रह क्या है दुनिया को दिखाया है कि लोगों द्वारा संचालित विकास क्या होता है इसमें हर व्यक्ति विकसित भारत बनाने में सामूहिक प्रयासों में योगदान दे रहा है। विकसित भारत का एंबेसडर बनना हमारी शक्तियों को संचालित करने विकास के एजेंडे का प्रसार करने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करने का एक आदर्श तरीका है। प्रधानमंत्री जी ने सभी लोगों से आवाहन किया है कि अत्यधिक प्रभावित कार्यों को करने की 100 दिन की चुनौती को स्वीकार करें इस जन आंदोलन में शामिल हों।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *