12 जून को आएगी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल

Advertisements

12 जून को आएगी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल

फै़याज़ सागरी 

शाहजहाँपुर :  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का बनतारा स्थित बिनोवा सेवा आश्रम में आगमन हेतु जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विनोबा सेवा आश्रम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

Advertisements

 

 

 

 

12 जून को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का बनतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्यपाल ने आश्रम में विनोबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित, पुस्तकालय का उद्घाटन, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बनतारा का उद्घाटन एवं प्रदर्शनी का अवलोकन तथा कार्यक्रम को संबोधित किया जायेगा। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों सहित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करने हेतु संबधित को निर्देशित किया।

 

 

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. आरके गौतम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *