आधी रात को सड़कों पर उतरा ‘खाकी का महाकवच’: कप्तान लखन सिंह यादव के चक्रव्यूह में फंसे अपराधी, अमरोहा पुलिस का सायरन उड़ा रहा बदमाशों की नींद

Advertisements

आधी रात को सड़कों पर उतरा ‘खाकी का महाकवच’: कप्तान लखन सिंह यादव के चक्रव्यूह में फंसे अपराधी, अमरोहा पुलिस का सायरन उड़ा रहा बदमाशों की नींद

अज़हर मलिक 

जब पूरा जिला चैन की नींद सो रहा होता है, तब अमरोहा की सड़कों पर ‘खाकी का रक्षा कवच’ पूरी ताकत के साथ पहरा दे रहा होता है। पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव के कड़े और अचूक निर्देशन में अमरोहा पुलिस इन दिनों अपराधियों के लिए काल बन चुकी है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण की कमर तोड़ने और सुरक्षा व्यवस्था को लोहे की तरह सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आधी रात को सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कड़ाके की रात हो या कोई भी परिस्थिति, खाकी के जांबाज जवान हर चौराहे, हर मोड़ और हर संवेदनशील इलाके पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं। कप्तान के सख्त आदेश पर संदिग्ध व्यक्तियों और सरपट दौड़ते वाहनों की जिस तरह से सघन तलाशी ली जा रही है, उसने जिले में छुपे बैठे शातिर बदमाशों और असामाजिक तत्वों के होश उड़ा कर रख दिए हैं। पुलिस की इस अभेद्य घेराबंदी का साफ संदेश है कि अमरोहा की धरती पर अपराध या हुड़दंगई करने वालों की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल की सलाखें हैं। “जनपद पुलिस सतर्क है, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है”—का यह नारा सिर्फ कागजी दावा नहीं, बल्कि अमरोहा पुलिस की रात-दिन की जांबाजी में साफ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर गूंजता पुलिस की गाड़ियों का सायरन जहां शरीफों को सुकून की नींद सुला रहा है, वहीं अपराधियों के दिलों में खाकी का खौफ पैदा कर रहा है। जनता आज खुले दिल से अपने इस रक्षक कप्तान और मुस्तैद पुलिस टीम की सराहना कर रही है, जिसने अमरोहा को सुरक्षा का एक अटूट भरोसा दिया है।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *