मार्केट से लौट रहे किन्नर को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Advertisements

मार्केट से लौट रहे किन्नर को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

गाजीपुर :  नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुर मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रहे किन्नर को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने मारी गोली दी , हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

https://www.thegreatnews.in/uttarakhand/difficulties-increased-for-former-bjp-mla-from-roorkee-khanpur-kunwar-pranab-singh-champion/

Advertisements

 

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय उम्र 24 पुत्र गणेश उपाध्याय आज सोमवार की शाम को बरहपुर मार्केट से खरीदारी करके लौट रहा था तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली गंगा किन्नर के बाएं कंधे पर लगी थी और वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा।

 

 

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल किन्नर को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में नंदगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किन्नर पर किन लोगों ने गोली चलाई है यह जांच की जा रही है बहुत शीघ्र हमलावरों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा। किन्नर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं गोली चलने की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।

 

https://fb.watch/poV8YyPJWZ/?mibextid=Nif5oz

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *