नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मियों को वितरण की सेफ्टी किट
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नगरपालिका अध्यक्ष और पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट वितरित की गई हैं।
शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने अपने कार्यालय में अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य के साथ नगरपालिका में तैनात सफाई कर्मियों को समारोह पूर्वक सैफ्टी किट में अप्रिन मास्क, ग्लब्स आदि वितरित किये। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए सैफ्टी किट का वितरण किया गया है। किट वितरण के दौरान राकेश हमराही, चंचल कुमार, देवेन्द्र नागपाल, आकेश कुमार आदि मौजूद रहे।