कांग्रेस संगठन में जान फूंकने में जुटे पार्टी के नेता,
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ली पार्टी पदाधिकारियों की बैठक,
लोकसभा चुनावो को लेकर हुआ मंथन,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : कांग्रेस संगठन में चल रही गतिविधियों की जानकारी लेने तथा पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के लिए जिलाध्यक्ष रविवार को नगर दौरे पर थे।इस दौरान उन्होंने नगर के पशुपति गेस्ट हाउस में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वही हाल ही में बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
नगर में कांग्रेस संगठन में चल रही गतिविधियों की जानकारी लेने तथा पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के लिए रविवार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असलम ख़ुर्शीद नगर दौरे पर थे।जिलाध्यक्ष ने नगर के पशुपति गेस्ट हाउस में पहुंचकर बैठक ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए वही नगर व ब्लॉक के कांग्रेसजनो ने जिलाअध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाउपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुशाहिद चौधरी ने तथा नवनियुक्त कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष अबरार सैफी ने किया। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि अब समय आ गया है, कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाना है।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी व गठबंधन को मजबूत बनाना है साथ ही हाल ही में बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए उत्तम चौहान का नगर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर पार्टी कमान का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष ने अनूप दुबे ने बताया कि नगर में पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी ने पालिका चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं पर चुनाव ने लड़ाने का आरोप लगाते हुए जांच सीमित से शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे जांच कर पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्दोष पाया गया । जिलाउपाध्यक्ष मुशाहिद चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास की बात नहीं करती, सिर्फ विवादों को हवा दे रही है।
बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि काग्रेस कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। देश की जनता महंगाई तथा भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ रही है। देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता का ध्यान ज्वलंत समस्याओं से हटाने के लिए सरकार आए दिन नए-नए प्रोपगंडा करती है। काग्रेसी संगठन को मजबूत बनाएं और सड़कों पर उतरकर सरकार की अन्याय पूर्ण नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करे।
ब्लॉक अध्यक्ष अबरार सैफी ने कहा कि अब लोग इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। धीरे-धीरे भाजपा अपना जनाधार खोती जा रही है। आने वाले टाइम में कांग्रेस को मजबूती मिल रही हैं।
बैठक में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग अफजल साबरी शकील अहमद संजीव सिंघल हाजी मुस्तकीम सलमा आगा, शरीफ आजाद, नगर अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस लारिव मंसुरी, अब्दुल्लाह अंसारी, जुबेर आलम, शमशाद अली, आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।