सत्यानंद अस्पताल में जिला अस्पताल के भर्ती मरीजों का मुफ्त इलाज होगा

Advertisements

सत्यानंद अस्पताल में जिला अस्पताल के भर्ती मरीजों का मुफ्त इलाज होगा

फै़याज़ साग़री 

 

Advertisements

–कृष्णा नर्सिंग होम, शाश्वत पाठक अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा

शाहजहांपुर : जिला अस्पताल में बाढ़ का पानी आ जाने से उसमें भर्ती मरीजों को इलाज में असुविधा होने के कारण मरीजों को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया था।

 

 

 

 

लेकिन प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों ने मानवता दिखाते हुए निर्णय लिया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज वह निशुल्क अपने अस्पताल में करेंगे।

 

 

 

 

आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय पाठल व महासचिव एवं सत्यानंद अस्पताल के मालिक डॉक्टर गौरव मिश्रा ने बताया कि उनके अस्पताल में 37 बेड व 4 एम्बुलेंस की व्यवस्था है वह मरीजो का मुफ्त इलाज करेंगे। इसके अतिरिक्त डॉ. विजय पाठल के अस्पताल व कृष्णा अस्पताल में भी मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।

 

 

 

डॉक्टर विजय पाठक ने कहा यह आपदा आई है इसमें जब सब लोग मिलकर सहयोग करेंगे तभी हम लोग इस आपदा का सामना कर पायेंगे।

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *